यही समय है (THIS IS THE TIME)HINDI
यही समय है जीवन का कोई भी पल, कोई भी क्षण लौट कर नहीँ आता मुड़ कर देखा - क्या कुछ हम नहीं कर सके क्या हुआ और क्या नहीं फिर सोचा - मैं क्यों हारूँ क्यों हारूँ मैं - ये हारने का समय नहीं नहीं कभी नहीं हर इंसान विशेष है बहुत ख़ास भूल जाओ अपनी पुरानी आदतें बस अब कुछ नया करने का अवसर है भूल जाओ कि लोग क्या कहेंगे अब समय है - अपनी इच्छाओं उम्मीदों और आशाओं को पूरा करने का अब समय है अपने आप को साबित करने का अपने लक्ष्य को पूरा करने का यही समय है समय के साथ चलने का कुछ नये अनुभवों का यही समय है कुछ कर दिखाने का यही समय है - नये जीवन चक्र का यही समय है -इक नये प्रारम्भ का यही समय है - इक नये आरम्भ का _______________ ...