NAARI SHAKTI (HINDI)
नारी शक्ति ईश्वर ने हर इंसान को दो हाथ दिये और इन दो हाथों में बहुत शक्ति दी लेकिन पुरुष प्रधान समाज में हमेशा नारी को कमज़ोर समझा जाता है नारी कोमल है पर बहुत सशक्त हर संकट में वह इक माँ है देवी का स्वरूप वह जानती है केवल रसोई चलाने से ज़िंदगी नहीं चलती नारी गर्भ धारण करती है बच्चे और परिवार सब संभालती है घर चलाने के लिये ज़रूरत पड़ने पर या ज़िंदगी में अपनी क्षमता अनुसार वह घर से बाहर भी काम करती है नारी दिल और दिमाग से ज़िंदगी में चलती है बिना घबराए वह हर समस्या का सामना कर सकती है और सुलझाती भी है नारी मकान को घर बनाती है पुरुष यदि मकान की छत है तो घर की चारों दीवारें नारी के कंधों पर खड़ी हैं ज़िंदगी , समाज, घर, संसार नारी शक्ति की पहचान हैं _____________________