KYA MA BUDHU HOTI HAE (HINDI)




क्या माँ बुद्धू होती है ?


घर के लोग उसे कुछ भी कहें 
माँ चुप रहती  
क्या माँ बुद्धू होती है 

पति अपनी झुंझुलाहट और गुस्सा 
पत्नी पर निकालते 
पर माँ चुप रहती 

बच्चे उसे चाहे कुछ भी गलत कहें 
पर माँ फिर भी कुछ कहती नहीं 

क्यों सबकी परेशानियों का गुस्सा 
माँ के हिस्से  में आता है?
क्यों वह सब कुछ अपनी झोली में समेट 
चुपचाप उठ जाती 

रसोई में जा कर परिवार की पसंद 
का खाना बनाती 
फिर दुलार से हँस कर सबको बुलाती 

रात ढले 
आँखों के आँसू मन में छिपा के 
माँ मुहँ ढक लेट जाती 

और फिर सवेरे सब के लिए नाश्ता बना कर 
 प्यार से कहती भूख लगी होगी  
"आ जाओ "

आज समझ में आया 
माँ कभी बुद्धू नहीं होती 
बुद्धिमान है  
और कठोर तो हो ही नहीं सकती 
परिवार को जोड़ कर रखने की कड़ी
माँ हिम्मत और हौंसले की हद है 

हर माँ  सहनशीलता की चरम सीमा है 
प्यार, ममता, सयंम, साहस
और क्षमा  की शक्ति का नाम है - माँ  
बस ऐसी ही होती है माँ   


________________ 




  


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

THE MOTHER

PYAR KI DHUN (HINDI)

THE MOTHERS

AS GOOD AS ONION

THE SIGNATURE OF TIME

NOOR KI BOOND (IN HINDI)

THE BABY BED OF HUMANITY

ZINDAGI KEE LKEERAEN ( HINDI )

MAEN OR MERI KHUSHIYAN (HINDI )

THE FRUIT OF LOVE