MRD NHEEN MRDANI HOON MAEN ( HINDI )

मर्द नहीं मर्दानी हूँ मैं 


जी हाँ 
मर्द  नहीँ मर्दानी हूँ मैं 
हर नारी की कहानी हूँ 
परमात्मा की सृष्टी की 
द्रिष्टी हूँ मैं  

संसार की हर पीढ़ी का पालना 
मेरी ममता की बाहों में है 
माँ ही अपने बच्चों का पहला स्कूल 
बेटियाँ और बेटे बनते  हैं संस्कारी
 
 बेटे रहते अपने में मस्त 
 दुनिया बना देती है बेटों को मर्द
और बहुत बार 
इतिहास साक्षी है  
अहंकार, लालच और लालसा से भरे मर्द 

अबला नहीँ हूँ
 मैं सबला हूँ  
उड़ने के लिये पंख मेरे पास भी हैँ 

मुझमें मर्दों जैसी कठोरता नहीँ 
सहनशीलता और ममता मेरी ताकत हैं 
ज़िंदगी को समझने और सँवारने की 
हिम्मत है मुझमें 

जीवन का हर दिन और हर पल  
मेरा भी है 
मैं ही हूँ अपनी पहचान
 
घर हो या बाहर 
नारी के हर रूप में 
हर क्षेत्र में घर हो या स्कूल 
मैं वैज्ञानिक हूँ और  किसान भी  
मैं  सैनिक हूँ और  इंजीनियर भी  
मैं  सक्षम हूँ,  मैं सब कर  सकती हूँ 

धरती माँ की तरह सहनशील हूँ 
कठिन समय आने पर
 मैं ही दुर्गा   हूँ 
और महिषासुर मर्दिनी  काली  भी  

 मर्द नहीँ मर्दानी हूँ  मैं   
ईष्वर की सृष्टी की द्रीष्टी हूँ 
मैं हूँ ईष्वर का दूसरा हाथ    
मैं  हूँ  नारी 
संसार की जगत जननी   


_________________ 




 



Comments

Popular posts from this blog

THE MOTHER

THE MOTHERS

PYAR KI DHUN (HINDI)

AS GOOD AS ONION

THE SIGNATURE OF TIME

THE BABY BED OF HUMANITY

ZINDAGI KEE LKEERAEN ( HINDI )

MAEN OR MERI KHUSHIYAN (HINDI )

LOVE ARRIVES

NOOR KI BOOND (IN HINDI)