SHABD ANOKHAE ( HINDI )

  शब्द  अनोखे 


अनगिनत शब्द
 सागर की सीपीओं की तरह बिखरे
अनगिनत शब्द पिरोते हैं 
भावनाओं के मोती

भावनाएं कुछ सच्ची, कुछ झूठी
कुछ खट्टी, कुछ कड़वी 
और कुछ मीठी

शब्द ही शांति , शब्द ही अशांति 
 शब्द ही ख़ुशी की लहर 
 शब्द ही दुखी दिल की पुकार

शब्द ही प्यार , शब्द ही तलवार 
शब्द ही मीठी तरंग 
शब्द ही व्यंग 

शब्द ही प्रेरणा , शब्द ही अवहेलना 
शब्द ही चुलबुला बचपन 
शब्द ही बुज़ुर्ग की धड़कन 

शब्द ही चंदन , शब्द ही मंथन 
और शब्द ही बंधन 

शब्द ही सत्य 
और शब्द ही असत्य 

अनगिनत , अनकहे शब्द ,
 मौन हो कर भी मौन नहीं 
  मन में इक तूफ़ान समेटे रहते  हैं ,
 कभी ख़ुशी तो कभी दर्द 
हर दिल की पुकार हैं ये 

हमारे शब्द 
हम किसे और कैसे कहते हैं 
हमारी भावनाओं और इच्छाओं  का दर्पण हैं  
हमारे रिश्तों की पहचान हैं 
ये अनोखे शब्द 
सारी ज़िंदगी हमारे साथ चलते हैं 


______________
  
 

  

 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

THE MOTHER

THE MOTHERS

PYAR KI DHUN (HINDI)

AS GOOD AS ONION

THE BABY BED OF HUMANITY

THE SIGNATURE OF TIME

LOVE ARRIVES

MAEN OR MERI KHUSHIYAN (HINDI )

ZINDAGI KEE LKEERAEN ( HINDI )

NOOR KI BOOND (IN HINDI)