YE ANJANE (IN HINDI)

ये अनजाने 


कौन हो तुम 
कहाँ से आए हो 
क्या पहचान है तुम्हारी 
आज से पहले तो तुम्हें कभी  देखा नहीं 

कमज़ोर हताश डगमगाते पाँव 
सिर पर अपनी दुनिया उठाए 
पेट में  भूख़ और बच्चों को कंधे पर बिठाए 
कहाँ जा रहे हो 
इससे पहले तो तुम्हें कभी देखा ही नहीँ 

आँखों में सपने और दिल में दर्द लिए 
 शायद कभी तो कुछ होगा ...
ये अदृश्य लोग 
केवल हमारा ही नहीँ हर देश चलाते हैं 
 अपने जीवन में ये लोग 
पूँजीपतियों के लिये 
 बस शतरँज का मोहरा ही बने रह गये 

 कहाँ हैं वो बड़ी बड़ी बातें करने वाले 
 खोखली  दलीलें  देने वाले लोग  
आज ही वो समय है कि हरेक का भ्र्म टूटे 

आज ही वो समय है 
 पुराने तौर तरीकों को बदला जाये 
इक नयी विचारधारा का जन्म हो 
ये स्वयं में सिमट कर रहने का समय नहीँ  

आज ही वो समय है 
अपने मन मंदिर की  घंटी बजाएँ
 अपना दिल टटोलें 
अनजान लोगों में नई उम्मीद, नई आशा जगाऐं  
इन अपरिचितों के जीवन में नई ख़ुशियाँ लाएँ   

समय बहुत बलवान है 
सबको सब कुछ सीखने का मौका  देता है
हर इंसान है विशेष  
हर जीवन बहुमूल्य है , अपने लिए और अपनों के लिए
 
 संभालो इन्हें 
 कोई भी व्यक्ति हो कर भी कैसे अदृश्य हो सकता है  
ये इन लोगों को खोने का समय नहीं 

यह  अनजाने भी इंसान हैं 
आज ही वो समय है 
इंसान ही इंसानों को बचा सकते  है 
ये अनजाने भी हम सब जैसे ही हैँ

सम्भालो इन्हेँ    
 केवल इंसानियत ही इंसानों  को बचा सकती है 
देखो कहीँ देर न हो जाऐ 
देर न हो जाऐ कहीँ  

-------------




 

 
   


Comments

Popular posts from this blog

THE MOTHER

THE MOTHERS

PYAR KI DHUN (HINDI)

AS GOOD AS ONION

THE SIGNATURE OF TIME

THE BABY BED OF HUMANITY

ZINDAGI KEE LKEERAEN ( HINDI )

MAEN OR MERI KHUSHIYAN (HINDI )

LOVE ARRIVES

NOOR KI BOOND (IN HINDI)